welcome હાર્દીક સ્વાગત Welcome

આ બ્લોગ ઉપર આવવા બદલ આપનું હાર્દીક સ્વાગત છે.

આ બ્લોગ ઉપર સામાન્ય રીતે ઉંઝા સમર્થક લખાંણ હોય છે જેમાં હ્રસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ નો વપરાશ હોય છે.

આપનો અભીપ્રાય અને કોમેન્ટ જરુર આપજો.



https://www.vkvora.in
email : vkvora2001@yahoo.co.in
Mobile : +91 98200 86813 (Mumbai)
https://www.instagram.com/vkvora/

Friday 22 January 2010

પાકીસ્તાન અને ચીનમાં દુધનું ઉત્પાદન અને વપરાશ ભારત કરતા વધારે છે.

कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा निकट भविष्य दूध की कीमतें बढ़ने की बात कहे जाने के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने मांग की है दुधारु पशुओं की नस्ल सुधार के साथ-साथ गाय और गोवंश के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही इसे संविधान में मूलभूत अधिकार के रूप में भी शामिल किया जाए।


बुधवार को आयोजित राज्यों के पशुपालन मंत्रियों के सम्मेलन में मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री अजय बिश्नोई ने मांग की दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए दुधारु पशुओं के लिए पोषक चारे की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को तत्काल 'फोडर कारपोरेशन ऑफ इंडिया' का गठन करना चाहिए। साथ ही गाय सहित सभी दुधारु पशुओं को मांस के लिए काटने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को इस दिशा में प्रोत्साहन देने के लिए विशेष योजनाएं बनानी चाहिए। क्योंकि बिना पोषक खुराक और संरक्षण के दूध का उत्पादन बढ़ाना संभव नहीं है। गोवंश को ज्यादा उपयोगी और लाभदायक बनाने के लिए केंद्र सरकार को गोमूत्र से मनुष्य के इलाज तथा कीटनाशक बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहन देना चाहिए। इसके अलावा गोबर से गैस और खाद उत्पादन की एकीकृत योजनाओं पर जोर दिया जाना चाहिए। बिश्नोई ने दुधारु पशुओं की लुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण पर भी जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश का पहला 'एनीमल डायबर्सिटी पार्क' भी बनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

કોમેન્ટ લખવા બદલ આભાર