==વીવેકપંથ== ૨૬૦૦ વર્ષ પહેલાં ભારતમાં ચાર્વાક નામનો ઋષી અથવા ચાર્વાક નામનો વાદ થઈ ગયેલ. શરીરે નીરોગી રહેવું અને આનંદ પ્રમોદ કરવો એટલે કે ખાઓ પીઓ, મોજ મસ્તી કરો અને બીજાનું ભલું કરો એ એનો મુખ્ય ધ્યેય હતો.
welcome હાર્દીક સ્વાગત Welcome
આ બ્લોગ ઉપર આવવા બદલ આપનું હાર્દીક સ્વાગત છે.
આપનો અભીપ્રાય અને કોમેન્ટ જરુર આપજો.
આ બ્લોગ ઉપર સામાન્ય રીતે ઉંઝા સમર્થક લખાંણ હોય છે જેમાં હ્રસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ નો વપરાશ હોય છે.
આપનો અભીપ્રાય અને કોમેન્ટ જરુર આપજો.
https://www.instagram.com/vkvora/
અનુક્રમણીકા લીસ્ટ લેબલ
- 01 મારો પરીચય
- 021 ભલે પધાર્યા હાર્દીક સ્વાગત અને અભીપ્રાય કોમેન્ટ સુચન અહીં જરુર આપજો...
- 031 वीशाल मोनपुरा गुजराती हीन्दी पाटीयुं
- 041 મીત્રોના બ્લોગ
- 051 વેબસાઈટ સરકારી તથા અન્ય ઉપયોગી માહીતી
- 061 શીક્ષણને લગતી વેબસાઈટ
- 062 શિક્ષણ પ્રચાર પ્રસાર અભિયાન
- 063 Report writing
- 071 ફોટો ગેલેરી
- 31 देश वीदेशना समाचार तंत्री लेख
Thursday, 19 November 2020
..
vkvora Male Age 75
Unmarried, Single, Alone, Atheist, Rationalist, Humanist.
http://vkvora.in
..
==
..
મારો પરીચય મારા શબ્દોમાં
==
મારું નામ વલ્લભજી કેશવજી વોરા છે. મીત્રો મને વીકે કે વીકેવોરા કહે છે. મારી ઉમર, 74 વર્ષ છે. કચ્છમાં મારા ગામ નારાણપુરમાં પ્રાથમીક શાળામાં ધોરણ છ સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. એના પછી બાજુના ડુમરા ગામમાં પ્રાથમીક શાળા અને સરકારી હાઈસ્કુલમાં મેટ્રીક સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. સતત છ વર્ષ મુંબઈમાં ભણ્યા પછી મને લાગ્યું કે હવે જીંદગીભર વીધ્યાર્થી રહેવું. હાલ મારો વષવાટ મુંબઈમાં છે
એપ્રીલ ૨૦૦૬માં પ્રાચીન મહાનગર ધોળાવીરાની મુલાકાત પછી ઈન્ટરનેટ ઉપર સર્ચ કરતાં વિકિપીડિયાની ખબર પડી અને એનો નિયમિત અભ્યાસ કરું છું. જોકે બ્રહ્માંડના અભ્યાસમાં હજી હું બીજા ધોરણનો ટાબરીયો છું. બાળપોથીનો જ અભ્યાસ કરું છું.
ઉંજાં જોડણી સમર્થક છું એટલે ર્હસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ વધુ વપરાશ કરું છું.
મારા મોબાઈલ નંબર ૯૮૨૦૦ ૮૬૮૧૩ છે અને ઈમેલ આઈ.ડી. email ID : vkvora2001@yahoo.co.in છે.
http://vkvora.in
..
..
Saturday, 14 November 2020
મુંબઈ - જન્મભૂમિ ગુજરાતી દૈનિક - શનિવાર ૧૪.૧૧.૨૦૨૦. મુખ્ય સમાચાર ....
..
vkvora Male Age 75
Unmarried, Single, Alone, Atheist, Rationalist, Humanist.
http://vkvora.in
..
==
..
મારો પરીચય મારા શબ્દોમાં
==
મારું નામ વલ્લભજી કેશવજી વોરા છે. મીત્રો મને વીકે કે વીકેવોરા કહે છે. મારી ઉમર, 74 વર્ષ છે. કચ્છમાં મારા ગામ નારાણપુરમાં પ્રાથમીક શાળામાં ધોરણ છ સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. એના પછી બાજુના ડુમરા ગામમાં પ્રાથમીક શાળા અને સરકારી હાઈસ્કુલમાં મેટ્રીક સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. સતત છ વર્ષ મુંબઈમાં ભણ્યા પછી મને લાગ્યું કે હવે જીંદગીભર વીધ્યાર્થી રહેવું. હાલ મારો વષવાટ મુંબઈમાં છે
એપ્રીલ ૨૦૦૬માં પ્રાચીન મહાનગર ધોળાવીરાની મુલાકાત પછી ઈન્ટરનેટ ઉપર સર્ચ કરતાં વિકિપીડિયાની ખબર પડી અને એનો નિયમિત અભ્યાસ કરું છું. જોકે બ્રહ્માંડના અભ્યાસમાં હજી હું બીજા ધોરણનો ટાબરીયો છું. બાળપોથીનો જ અભ્યાસ કરું છું.
ઉંજાં જોડણી સમર્થક છું એટલે ર્હસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ વધુ વપરાશ કરું છું.
મારા મોબાઈલ નંબર ૯૮૨૦૦ ૮૬૮૧૩ છે અને ઈમેલ આઈ.ડી. email ID : vkvora2001@yahoo.co.in છે.
http://vkvora.in
..
..
Saturday, 31 October 2020
ગોટનબર્ગ યુનીવર્સીટી - સ્વીડન - વી ડેમ ઈસ્ટીટ્યુટ દરવર્ષે લોકતંત્ર વીશે રીપોર્ટ બનાવે છે.
....
ગોટનબર્ગ યુનીવર્સીટી સ્વીડનની - વી ડેમ ઈસ્ટીટ્યુટ દરવર્ષે લોકતંત્ર વીશે રીપોર્ટ બનાવે છે.
આપણાં વીશાળ દેશમાં લોકસભા વીધાનસભામાં દરવર્ષે એટલા બધા કમીશન અને કમીટીઓના રીપોર્ટ આવે છે કે લોકસભાના મુખ્ય સેક્રેટરીએ આ બધા માટે થતી કાર્યવાહીનો પણ એક રીપોર્ટ પ્રકાશીત કરેલ.
બીબીસીએ લોકતંત્ર બાબત જે સમાચાર આપેલ છે એની લીંન્ક, વી ડેમ ઈસ્ટીટ્યુટ અને ગોટનબર્ગ વીદ્યાપીઠની લીંન્ક નીચે આપેલ છે.
લી. વીકેવોરા...
...
https://en.wikipedia.org/wiki/V-Dem_Institute
https://en.wikipedia.org/wiki/University_of_Gothenburg
https://www.bbc.com/hindi/india-54750832
ડેમોક્રેસી રીપોર્ટની પીડીએફ ફાઈલ નેટ ઉપરથી મળી શકે છે.
https://www.v-dem.net/media/filer_public/de/39/de39af54-0bc5-4421-89ae-fb20dcc53dba/democracy_report.pdf
....
..
vkvora Male Age 75
Unmarried, Single, Alone, Atheist, Rationalist, Humanist.
http://vkvora.in
..
==
..
મારો પરીચય મારા શબ્દોમાં
==
મારું નામ વલ્લભજી કેશવજી વોરા છે. મીત્રો મને વીકે કે વીકેવોરા કહે છે. મારી ઉમર, 74 વર્ષ છે. કચ્છમાં મારા ગામ નારાણપુરમાં પ્રાથમીક શાળામાં ધોરણ છ સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. એના પછી બાજુના ડુમરા ગામમાં પ્રાથમીક શાળા અને સરકારી હાઈસ્કુલમાં મેટ્રીક સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. સતત છ વર્ષ મુંબઈમાં ભણ્યા પછી મને લાગ્યું કે હવે જીંદગીભર વીધ્યાર્થી રહેવું. હાલ મારો વષવાટ મુંબઈમાં છે
એપ્રીલ ૨૦૦૬માં પ્રાચીન મહાનગર ધોળાવીરાની મુલાકાત પછી ઈન્ટરનેટ ઉપર સર્ચ કરતાં વિકિપીડિયાની ખબર પડી અને એનો નિયમિત અભ્યાસ કરું છું. જોકે બ્રહ્માંડના અભ્યાસમાં હજી હું બીજા ધોરણનો ટાબરીયો છું. બાળપોથીનો જ અભ્યાસ કરું છું.
ઉંજાં જોડણી સમર્થક છું એટલે ર્હસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ વધુ વપરાશ કરું છું.
મારા મોબાઈલ નંબર ૯૮૨૦૦ ૮૬૮૧૩ છે અને ઈમેલ આઈ.ડી. email ID : vkvora2001@yahoo.co.in છે.
http://vkvora.in
..
..
Monday, 26 October 2020
बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: सुप्रीम कोर्ट और जस्टिस लिब्रहान को जो दिखा वो सीबीआई कोर्ट न देख पाई?
From : BBC Hindi.
------------------
---------------------
छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस कुछ अराजक तत्वों के अचानक हमले का नतीजा था या सुनियोजित और संगठित प्रयास का परिणाम? इतिहास में यह सवाल हमेशा पूछा जाएगा.
वेदों में कहा गया है कि सत्य का मुख सोने के पात्र से ढका हुआ होता है. सत्य की खोज श्रमसाध्य और अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है.
सत्य अलग-अलग कोण से अलग दिखता है और देखने वाले की नज़र से भी.
मैं, बाबरी मस्जिद बनाम राम जन्मभूमि प्रकरण में एक दर्शक रहा हूँ. चालीस साल तो प्रत्यक्ष और उसके पहले की घटनाओं को फ़ाइलों और किताबों के ज़रिए जाना-समझा है.
वास्तव में यह कहानी दिसम्बर 1949 से शुरू होती है, जब रात में पुलिस के पहरे के बीच मस्जिद में भगवान राम की मूर्तियाँ प्रकट हुईं या जैसा कि पुलिस रिपोर्ट में है कि "चोरी से रखकर मस्जिद को अपवित्र कर दिया गया."
जवाब में कल्याण सिंह ने 31 जुलाई को पत्र लिखकर कहा कि ज़रूरी कार्यवाही हो रही है.
इसके बाद कल्याण सरकार ने वहाँ मस्जिद के सामने ज़मीन और कई मंदिरों का अधिग्रहण कर हाइवे से चौड़ी सड़क बनवायी.
साथ ही कांग्रेस सरकार ने बगल में राम कथा पार्क के लिए अधिग्रहीत 42 एकड़ ज़मीन विश्वहिंदू परिषद को दे दी.
देश भर से आए कार सेवकों को छह दिसम्बर को तम्बू कनात लगाकर यहीं टिकाया गया. यहीं पर लाठी डंडों से लैस कारसेवकों ने पाँच दिसम्बर को रस्सियों, कुदाल और फावड़े लेकर टीले पर मस्जिद गिराने का रिहर्सल किया.
इस तरह सीबीआई के मुताबिक़ बाबरी मस्जिद को गिराने का यह लम्बे समय से चला आ रहा सुनियोजित षड्यंत्र था.
जिसमें संघ परिवार के विभिन्न संगठनों के अलावा शिव सेना के बड़े नेता शामिल थे.
सीबीआई ने अपनी चार्जशीट पांच अक्तूबर 1993 को पेश कर दी.
स्पेशल सेशंस कोर्ट ने क्या नोट किया?
अयोध्या प्रकरण के लिए गठित स्पेशल सेशंस कोर्ट के जज जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव ने नौ सितम्बर 1997 को अभियुक्तों के ख़िलाफ़ चार्ज फ़्रेम किए.
जज ने अपने आदेश में रिकार्ड किया, "पाँच दिसम्बर को विनय कटियार के निवास पर गुप्त बैठक हुई जिसमें आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार और पवन पांडेय ने हिस्सा लिया और उसमें विवादित ढाँचे को गिराने का निर्णय लिया गया."
इसी आदेश के अनुसार, "केंद्रीय पैरामिलिट्री फ़ोर्स की 195 कम्पनियां फ़ैज़ाबाद में केंद्रीय सरकार की तरफ़ से राज्य सरकार की क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भेजी गई लेकिन उनका भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इस्तेमाल नहीं किया. जबकि पांच दिसंबर 1992 को राज्य के गृह सचिव ने केंद्रीय बल के प्रयोग के लिए सुझाव दिया था लेकिन कल्याण सिंह इससे सहमत नहीं हुए."
अभियुक्तों ने आरोप तय करने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीज़न याचिका दाखिल की.
यह उल्लेख करना ज़रूरी है कि छह दिसम्बर को बाबरी मस्जिद ढहने के बाद अयोध्या में पुलिस ने दो मुक़दमे दर्ज किए थे.
एक, लाखों अज्ञात कारसेवकों के ख़िलाफ़ मस्जिद तोड़ने के षड्यंत्र, बलवा, लूटपाट जैसे कई अपराधों के लिए और दूसरा धार्मिक उन्माद और कारसेवकों को भड़काने वाले भाषण देने के लिए.
इसके अलावा 47 और मुक़दमे पत्रकारों पर हमले से संबंधित दर्ज हुए.
सीबीआई ने इन सबकी एक संयुक्त चार्जशीट दाखिल की थी.
सीबीआई के मुताबिक़ एक अक्तूबर 1990 को रथयात्रा के बाद सारी सभाएँ, भाषण और छह दिसम्बर को हुई समस्त घटनाएँ आपस में जुड़ी हैं और एक ही षड्यंत्र का हिस्सा हैं.
स्पेशल कोर्ट ने इसी संयुक्त चार्जशीट के आधार पर आरोप निर्धारित किए थे.
भड़काऊ भाषण वाले मामले में आडवाणी समेत आठों अभियुक्त पहले ही गिरफ़्तार हो गए थे. इन लोगों को ललितपुर के माताटीला बांध गेस्ट हाउस में रखा गया था.
ललितपुर में स्पेशल कोर्ट बनाकर मुक़दमा शुरू हुआ था. बाद में यह केस रायबरेली ट्रांसफ़र हो गया.
सीबीआई ने कोर्ट से अनुमति लेकर इस केस को भी अन्य मामलों के साथ जोड़ लिया था.
राज्य सरकार ने केसलखनऊ स्पेशल कोर्ट को भेजा
राज्य सरकार ने हाई कोर्ट से परामर्श किए बिना लखनऊ की स्पेशल कोर्ट की अधिसूचना संशोधित कर इस मामले को भी अयोध्या प्रकरण वाली लखनऊ की स्पेशल कोर्ट को दे दिया था.
सभी बड़े नेता इस केस में अलग से नामज़द थे और क्रिमिनल रिवीज़न का यही मुख्य बिंदु था कि यह संशोधन ग़ैर-क़ानूनी था.
जस्टिस जगदीश चंद्र भल्ला ने क़रीब चार साल बाद 12 फ़रवरी 2001 को अपने फ़ैसले में कहा कि निचली अदालत ने संयुक्त चार्जशीट के आधार पर आरोप तय करने में कोई ग़ैर-क़ानूनी काम नहीं किया, क्योंकि 'सभी आपराधिक घटनाएँ एक ही षड्यंत्र को पूरा करने के लिए की गई थीं.'
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि पहली नज़र में एक षड्यंत्र और एक समान उद्देश्य के लिए ग़ैर-क़ानूनी जमावड़े का मामला बनता है.
चूँकि यह सब कथित अपराध एक ही कृत्य के सिलसिले में घटित थे इसलिए स्पेशल कोर्ट ने इनका संज्ञान लेकर सही किया.
लेकिन जस्टिस भल्ला ने कहा कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से परामर्श किए बिना क्राइम नम्बर 198 यानी भड़काऊ भाषण वाले मामले को भी लखनऊ की स्पेशल कोर्ट को भेजने की जो अधिसूचना जारी की है वह त्रुटिपूर्ण है.
कोर्ट ने कहा कि यह त्रुटि दूर करने लायक़ है और राज्य सरकार चाहे तो ऐसा कर सकती है.
सीबीआई ने भारतीय जनता पार्टी की राजनाथ सिंह सरकार से त्रुटि दूर करने को लिखा लेकिन वहाँ से यह बात नामंज़ूर हो गई.
राजनाथ सिंह के बाद मुलायम सिंह और मायावती सरकारों ने भी त्रुटि दूर करने से मना कर दिया.
मोहम्मद असलम भूरे हाईकोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट गए पर उनकी याचिका रद्द हो गई.
लखनऊ स्पेशल कोर्ट के जज ने एक कदम आगे जाकर चार मई 2001 को भड़काऊ भाषण देने वाले केस के आठ बड़े अभियुक्तों के साथ-साथ कल्याण सिंह समेत तेरह अन्य प्रभावशाली अभियुक्तों के ख़िलाफ़ मामला ख़त्म कर दिया.
आडवाणी पर चल रहा आपराधिक षड्यंत्र का मामला हटा
इसके बाद ही इस केस का ट्रायल लखनऊ और रायबरेली दो जगह चलने लगा.
आडवाणी वग़ैरह आठ बड़े लोगों के ख़िलाफ़ मामला रायबरेली में चल रहा था लेकिन कल्याण सिंह समेत 13 लोगों के ख़िलाफ़ कहीं नहीं.
रायबरेली कोर्ट ने अकेले आडवाणी को बरी या डिस्चार्ज भी कर दिया. जोशी और अन्य बाक़ी लोगों की अपील पर हाईकोर्ट ने आडवाणी समेत आठों लोगों पर मुक़दमा चलाने को कहा.
इस तरह आडवाणी आदि पर मस्जिद तोड़ने के आपराधिक षड्यंत्र का मामला ड्रॉप हो गया और केवल भड़काऊ भाषण का मामला बचा.
जस्टिस भल्ला के आदेश के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट में अपील 29 नवंबर 2002 और 12 फरवरी 2008 को ख़ारिज हो गई.
उधर सीबीआई के लखनऊ स्पेशल कोर्ट के जज ने चार मई 2001 को 21 अभियुक्तों के ख़िलाफ़ मामला ड्रॉप करने के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में रिवीज़न दाखिल किया.
दस साल बाद 22 मई 2001 को हाईकोर्ट ने इसे ख़ारिज कर दिया. इस आदेश के ख़िलाफ़ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट गई.
सात साल बाद 19 अप्रैल 2017 को जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष और जस्टिस आरएफ नरीमन की बेंच ने अपने जजमेंट में उल्लेख किया कि जस्टिस भल्ला ने संयुक्त चार्जशीट और ट्रायल को वैध ठहराया था जिसमें मस्जिद गिराने का षड्यंत्र शामिल था.
कोर्ट ने आगे आदेश दिया कि रायबरेली में चल रहा मुक़दमा लखनऊ की स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफ़र हो जाएगा.
लखनऊ की स्पेशल सेशंस कोर्ट आडवाणी वग़ैरह के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 120 (बी) के तहत अतिरिक्त चार्ज फ़्रेम करेगी.
इस तरह क़रीब 23 साल बाद लखनऊ में फिर से संयुक्त ट्रायल शुरू हुआ.
यह सारी देरी इसलिए हुई कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने रिवीज़न और अपील पर फ़ैसला देने में सालों लगा दिए.
1994 में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
इससे पहले एम इस्माइल फ़ारूक़ी ने अयोध्या में नरसिम्हा राव सरकार के भूमि अधिग्रहण को चुनौती दी थी.
चीफ़ जस्टिस जेएस वर्मा की बेंच ने भूमि अधिग्रहण क़ानून को वैध ठहराते हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस को "राष्ट्रीय शर्म" करार दिया था.
कोर्ट ने कहा था, "दोपहर के आसपास बीजेपी, वीएचपी आदि के नेता राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद इमारत के ऊपर चढ़ गए और गुम्बदों को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया. वास्तव में यह राष्ट्रीय शर्म का कृत्य था. जिसका विध्वंस हुआ वह केवल एक पुरानी इमारत नहीं थी, बल्कि बहुसंख्यक द्वारा न्याय और निष्पक्षता पर भरोसा ( टूटा) था."
2019 में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
पिछले साल अयोध्या भूमि विवाद में विवादित ज़मीन हिन्दुओं के पक्ष में देते हुए भी सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद तोड़ने पर कड़ी टिप्पणी की थी.
कोर्ट ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय का प्रार्थना स्थल ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से तोड़ा गया था.
कोर्ट ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय को मस्जिद की इमारत से जिस तरह वंचित किया गया था वैसा तरीक़ा विधि के शासन से प्रतिबद्ध एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में नहीं अपनाया जाना चाहिए था.
कोर्ट ने याद दिलाया था कि संविधान में सभी धर्मों को समान मानने की व्यवस्था है. सहिष्णुता और सह-अस्तित्व से हमारे राष्ट्र और इसके लोगों का पोषण होता है.
लिब्रहान जाँच आयोग को षड्यंत्र के सबूत मिले
केंद्र सरकार ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जस्टिस एमएस लिब्रहान की अध्यक्षता में एक न्यायिक जाँच आयोग बनाया था.
इस आयोग ने 30 जून 2009 को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि "बाबरी मस्जिद विध्वंस एक सुनियोजित घटना थी."
आयोग ने भारतीय जनता पार्टी की त्रिमूर्ति - अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत 68 लोगों को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया था.
इनमें आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल के नेता भी शामिल थे.
सैकड़ों घंटों के ऑडियो-वीडियो टेप सुनने और गवाहों के बयान के बाद जस्टिस लिब्रहान की टिप्पणी थी, "एक क्षण के लिए भी यह नहीं सोच सकते कि आडवाणी, वाजपेयी और जोशी को संघ परिवार के इरादों की जानकारी नहीं थी."
लेकिन आयोग ने सबसे ज़्यादा दोषी तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बताया था.
आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इस आंदोलन को चलाने के लिए संघ परिवार को अज्ञात स्रोतों से धन मिला और इन संगठनों के खातों से भी दसियों करोड़ रुपए निकालकर छह दिसम्बर की घटना को अंजाम देने के लिए खर्च किए गए.
इतने बड़े पैमाने पर धन खर्च करना इस बात का संकेत है कि आंदोलन के लिए जनमत बनाने और लोगों को संगठित करने से लेकर विध्वंस तक सब कुछ नियोजित था.
आयोग के कहा था कि आरएसएस संगठन में सेना जैसा अनुशासन है और जिस तरह की व्यवस्था की गई थी उससे नहीं लगता कि यह सब केवल सांकेतिक कारसेवा के लिए था.
आयोग ने कहा कि इन संगठनों के नेताओं का यह कहना सही नहीं कि कुछ उत्तेजित कारसेवकों ने यह सब अचानक किया.
जिस तरह कुछ थोड़े से लोगों ने अपनी पहचान छिपाकर इतनी कम जगह में इमारत पर धावा बोला, मूर्तियों और दान पात्र को हटाया और अस्थायी मंदिर बनाकर उन्हें फिर स्थापित किया, उनके पास इमारत तोड़ने और अस्थायी मंदिर बनाने के औज़ार और संसाधन उपलब्ध थे, उससे यही निष्कर्ष निकलता है कि इसके लिए बड़ी मेहनत से तैयारी की गई और योजना बनायी गई.
आयोग का निष्कर्ष है कि जिस काम में इतनी बड़ी संख्या में कारसेवकों की हर जगह ड्यूटी लगायी गयी, यह हो नहीं सकता कि जिनके पास सूचनाओं के अनेक स्रोत थे, उन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को इसके बारे में न पता हो. ऐसा नहीं हो सकता कि तत्कालीन संघ प्रमुख केएस सुदर्शन को न पता हो या विनय कटियार और अशोक सिंघल जैसे नेताओं को न पता हो.
आयोग ने कहा कि "आरएसएस और वीएचपी का यह एक सूत्री एजेंडा था. कुछ मुट्ठी भर विचारकों और धार्मिक उपदेशकों ने आम जनता के दिलो-दिमाग़ को एक ऐसी उपद्रवी भीड़ में बदल दिया जिसने हाल के समय में सबसे दुष्टता पूर्ण कार्य को अंजाम दिया."
"कुछ मुट्ठी भर बुरी नीयत वाले नेताओं ने बेशर्मी के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम का इस्तेमाल कर के शांतिपूर्ण समुदायों को असहिष्णु झुंड में बदल दिया".
अत्यंत कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जस्टिस लिब्रहान ने लिखा कि "इस बात के पक्के सबूत मिले कि सत्ता और दौलत की लालच से बीजेपी, आरएसएस, वीएचपी, शिव सेना, बजरंगदल आदि में ऐसे नेता पैदा हुए जिन पर ना उनकी कोई विचारधारा और ना नैतिक मूल्यों का दबाव था".
"इन नेताओं ने अयोध्या मुद्दे को अपनी सफलता के हाइवे के रूप में देखा और वह इस मार्ग पर तीव्र गति से दौड़ पड़े, बिना यह परवाह किए कि इससे रास्ते में चारों तरफ़ कितने लोग मारे जाएँगे."
यह सब पढ़ने के बाद मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब लिब्रहान जाँच आयोग के पास सुनियोजित षड्यंत्र के प्रमाण आ गए थे तो वही प्रमाण और गवाह लखनऊ की स्पेशल कोर्ट के सामने भी थे तो दोनों के निष्कर्ष इतने अलग क्यों?
स्पेशल कोर्ट को मस्जिद विध्वंस का न कोई षड्यंत्र दिखा, न पूर्व योजना दिखी और न ही "बाबरी मस्जिद का कलंक" मिटाने का आंदोलन चलाने वाले किसी नेता का हाथ दिखा. उल्टे कोर्ट की निगाह में वे मस्जिद को बचाने की कोशिश कर रहे थे.
दरअसल, हर छोटी-बड़ी अदालत अपने निर्णय के लिए स्वतंत्र रूप से काम करती है.
किसी जाँच आयोग के निष्कर्ष उस पर बाध्यकारी नहीं हैं, भले ही जाँच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने की हो.
जब कोई जज क्रिमिनल ट्रायल में बैठता है तो चार्ज फ़्रेम करने में उसे पहली नज़र में मामला बनता है या नहीं, यह देखना होता है. दोष सिद्ध करने के लिए उसे सबूतों को इस कसौटी पर तौलना होता है कि किसी मुलज़िम का जुर्म असंदिग्ध रूप से प्रमाणित होता है या नहीं.
शक का लाभ हमेशा मुलज़िम को मिलता है.
व्यंग्यात्मक लहजे में कुछ लोग यह भी कहने लगे हैं कि शायद मस्जिद अपना जीवनकाल समाप्त मानकर स्वयं ध्वस्त हो गयी और कुछ निर्दोष कारसेवक उसके नीचे दब गए. ऐसे में बाबरी मस्जिद को एक लीगल पर्सन मानकर उसके ख़िलाफ़ हत्या का मुक़दमा भी चलाया जा सकता है.
सोशल मीडिया पर किसी का यह शेर भी खूब शेयर हो रहा है.
"क़ातिल की यह दलील मुंसिफ़ ने मान ली, मकतूल ख़ुद गिरा था ख़ंजर की नोक पर."
..
vkvora Male Age 75
Unmarried, Single, Alone, Atheist, Rationalist, Humanist.
http://vkvora.in
..
==
..
મારો પરીચય મારા શબ્દોમાં
==
મારું નામ વલ્લભજી કેશવજી વોરા છે. મીત્રો મને વીકે કે વીકેવોરા કહે છે. મારી ઉમર, 74 વર્ષ છે. કચ્છમાં મારા ગામ નારાણપુરમાં પ્રાથમીક શાળામાં ધોરણ છ સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. એના પછી બાજુના ડુમરા ગામમાં પ્રાથમીક શાળા અને સરકારી હાઈસ્કુલમાં મેટ્રીક સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. સતત છ વર્ષ મુંબઈમાં ભણ્યા પછી મને લાગ્યું કે હવે જીંદગીભર વીધ્યાર્થી રહેવું. હાલ મારો વષવાટ મુંબઈમાં છે
એપ્રીલ ૨૦૦૬માં પ્રાચીન મહાનગર ધોળાવીરાની મુલાકાત પછી ઈન્ટરનેટ ઉપર સર્ચ કરતાં વિકિપીડિયાની ખબર પડી અને એનો નિયમિત અભ્યાસ કરું છું. જોકે બ્રહ્માંડના અભ્યાસમાં હજી હું બીજા ધોરણનો ટાબરીયો છું. બાળપોથીનો જ અભ્યાસ કરું છું.
ઉંજાં જોડણી સમર્થક છું એટલે ર્હસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ વધુ વપરાશ કરું છું.
મારા મોબાઈલ નંબર ૯૮૨૦૦ ૮૬૮૧૩ છે અને ઈમેલ આઈ.ડી. email ID : vkvora2001@yahoo.co.in છે.
http://vkvora.in
..
..
Sunday, 4 October 2020
बंगाल के अकाल में 30 लाख से अधिक मौतें - 1943
From BBC Hindi..
जब मैं बच्ची थी तब मैंने पहली बार विंस्टन चर्चिल के बारे में पढ़ा था. एनिड ब्लॉयटन की एक किताब जो मैं पढ़ रही थी उसमें एक कैरेक्टर उनकी ज़बरदस्त प्रशंसक थी. वो उन्हें 'एक महान नेता मानती' थी.
जैसे-जैसे मैं बड़ी होती गई वैसे-वैसे भारत के औपनिवेशिक इतिहास को लेकर होने वाली तमाम तरह की बातों का हिस्सा मैं बनी. मैंने पाया कि विंस्टन चर्चिल को लेकर हमारे देश में लोगों की राय अलग-अलग है.
औपिनिवेशिक काल को लेकर भी लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोग मानते हैं कि अंग्रे़ज़ों ने भारत के लिए बहुत कुछ किया. इसमें रेलवे के निर्माण से लेकर डाक सेवाएं जैसे काम शामिल हैं तो कुछ मेरी दादी की तरह मानते हैं कि, "ये सब उन्होंने अपने फ़ायदे के लिए किया और भारत को ग़रीब और लूट-खसोट कर छोड़ दिया."
मेरी दादी हमेशा बड़े चाव से बताती थीं कि कैसे उन्होंने 'क्रूर ब्रितानियों' के ख़िलाफ़ आंदोलन में हिस्सा लिया था. लेकिन इस आक्रोश के बावजूद लोगों में पश्चिमी चीज़ों और गोरों की कही गई बात और उनके द्वारा कुछ भी किए जाने को लेकर उनके प्रति एक उच्चता का बोध रहता था.
दशकों तक रहे औपनिवेशिक शासन व्यवस्था के अंतर्गत लोगों का आत्मविश्वास बिल्कुल ख़त्म हो गया था.
आज़ादी के बाद के 73 सालों में बहुत कुछ बदल गया है. दुनिया में अपनी जगह को लेकर आत्मविश्वास से भरी नई पीढ़ी अब सवाल कर रही है कि क्यों 1943 के बंगाल के अकाल जैसे औपनिवेशिक इतिहास के काले अध्यायों को लेकर और विस्तार से जानकारी उपलब्ध नहीं है. इस अकाल के दौरान क़रीब तीस लाख लोग भूख से मारे गए थे.
यह तादाद दूसरे विश्व युद्ध में ब्रिटिश सम्राज्य के अंदर मारे गए लोगों से क़रीब छह गुना ज़्यादा है.
लेकिन हर साल युद्ध की जीत और उसमें हुए नुक़सान को तो याद किया जाता है लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ही ब्रितानी हुकूमत वाले बंगाल में हुई इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी को लगभग भुला दिया जाता है.
प्रत्यक्षदर्शी उस दौर को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे खेतों में लाशें पड़ी हुई थीं. नदियों में मरे हुए लोगों की लाशें तैर रही थीं और कैसे कुत्ते और गिद्ध लाशों को नोचकर खा रहे थे. इतने बड़े पैमाने पर किसी की भी न हिम्मत थी उन लाशों के अंतिम क्रिया क्रम करने की और ना ही सामर्थ्य.
जो गांवों में बच गए थे, वो खाने की तलाश में क़स्बों और शहरों की ओर भाग रहे थे.
बंगाल के मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी बंगाल के अकाल के वक़्त आठ साल के थे. वो बताते हैं, "हर कोई कंकाल की तरह नज़र आता था. लगता था मानो किसी ने कंकाल को चमड़ा पहना दिया है."
वो बताते हैं, "लोग बेसहाय होकर रोते हुए चावल से निकलने वाला पानी (माड़) मांगते थे क्योंकि उन्हें पता होता था कि किसी के पास दूसरे को देने के लिए चावल नहीं है. जिस किसी ने भी वो दयनीय आवाज़ अपनी ज़िंदगी में सुनी है, वो कभी भी उस आवाज़ को भूल नहीं पाया. अभी उस दौर की बात करते हुए मेरे आंखों में आंसू आ गए हैं और मैं ख़ुद को रोक नहीं पा रहा हूँ."
चर्चिल की कैबिनेट पर क्या हैं आरोप?
1942 में तूफ़ान और बाढ़ के आने की वजह से ये अकाल पड़ा था. लेकिन विंस्टन चर्चिल और उनकी कैबिनेट के ऊपर इसे और बदतर स्थिति में लाने का इल्ज़ाम लगाया जाता है.
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की इतिहासकार यास्मीन ख़ान बताती हैं कि बर्मा से जापानियों के घुसपैठ के ख़तरे को देखते हुए 'नज़रअंदाज़ करने की नीति' अपनाई गई थी.
वो बताती हैं, "इसके पीछे सोच यह थी कि फ़सल समेत सभी चीज़ों को ख़त्म कर दिया जाए. यहाँ तक कि जो नावें फ़सलों को ले जाने में इस्तेमाल होती हैं, उन्हें भी बर्बाद कर दिया जाए ताकि जापानी जब आएं तो उनके पास आगे बढ़ने के लिए कोई भी संसाधन ना हो. इसकी नीति का असर यह हुआ कि अकाल और विकराल रूप में सामने आया."
ब्रितानी अधिकारियों की डायरी से पता चलता है कि चर्चिल प्रशासन भारत अनाज निर्यात करने की मांग को इस डर से खारिज कर दिया कि कहीं ब्रिटेन के भंडार में कमी ना आ जाए. चर्चिल का मानना था कि स्थानीय नेता भुखमरी को दूर करने में ज़्यादा मदद कर सकते हैं.
इन बातों से तब के ब्रितानी प्रधानमंत्री के भारत के प्रति रवैये का पता चलता है. भारत के लिए नियुक्त मंत्री लियोपोल्ड एमेरी के मुताबिक़, एक बार चर्चिल ने अकाल के दौरान मदद करने को लेकर होने वाले विचार-विमर्श के दौरान कहा था कि भारत के लिए कोई भी मदद नाकाफ़ी होगी क्योंकि "भारतीय खरगोश की तरह बच्चे पैदा करते हैं."
यास्मीन ख़ान कहती हैं, "हम उन्हें अकाल के लिए किसी भी तरह से दोषी नहीं ठहरा सकते हैं लेकिन हम कह सकते हैं कि सक्षम होने के बावजूद उन्होंने राहत पहुँचाने की कोशिश नहीं की और उन्होंने गोरों की ज़िंदगी को दक्षिण एशियाई लोगों की ज़िंदगी के ऊपर तरजीह दी. यह वाकई में अन्यायपूर्ण था क्योंकि उस वक़्त लाखों भारतीय सैनिक दूसरे विश्व युद्ध में लड़ रहे थे."
ब्रिटेन में कुछ लोग दावा करते हैं कि चर्चिल ने भले ही भारत के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की होगी लेकिन उन्होंने मदद करने की कोशिश ज़रूर की थी. युद्ध की वजह से इसमें देरी हुई.
सच तो यही है कि लाखों लोग उनकी नज़र के सामने खाने के लिए तरसते हुए मारे गए.
उस वक़्त आर्चीबैल्ड वैवेल भारत के वायसराय थे. उन्होंने बंगाल के अकाल को ब्रितानी हुकूमत के अंदर होने वाली सबसे बड़ी त्रासदियों में बताया था. उन्होंने कहा कि इससे जो ब्रितानी साम्राज्य की छवि को जो नुकसान हुआ है, उसकी भारपाई नहीं की जा सकती.
सौमित्र चटर्जी कहते हैं, "लोगों को उम्मीद है कि यह वक़्त ब्रिटिश सरकार के सामने आकर उन दिनों जो कुछ भी भारत के साथ हुआ, उसके लिए माफ़ी मांगने का है."
ब्रिटेन में भी बहुत सारे लोग औपनिवेशिक काल और उस समय के नेताओं पर सवाल कर रहे हैं.
पिछले महीने ब्लैक लाइव्स मैटर प्रोटेस्ट के दौरान मध्य लंदन में चर्चिल की प्रतिमा पर कालिख पोत दी गई.
भारतीय इतिहासकार रुद्रांग्शु मुखर्जी कहते हैं, "मैं प्रतिमाओं को गिराने या उनको कालिख पोते जाने के पक्ष में नहीं हूँ. लेकिन मुझे लगता है कि मूर्तियों के नीचे जो विवरण प्लेट होता है, उस पर पूरा इतिहास दर्ज होना चाहिए. चर्चिल दूसरे विश्व युद्ध के नायक थे लेकिन वो 1943 में बंगाल में आए अकाल के दौरान मारे गए लाखों लोगों के लिए भी ज़िम्मेवार थे. मुझे लगता है कि यह ब्रिटेन को भारतीयों और ख़ुद के लिए भी करना चाहिए."
ये भी पढ़ें: वह गुप्त मीटिंग जिसमें हिटलर को हराने की योजना बनी
अतीत को वर्तमान के मापदंड पर परखने पर हमारी दुनिया में कोई नायक नहीं बचेगा.
भारत की आज़ादी की लड़ाई के सबसे बड़े नेता महात्मा गांधी पर भी कालों के ख़िलाफ़ राय रखने के आरोप हैं. लेकिन पूरा सच स्वीकार किए आगे बढ़ना भी मुश्किल है.
मेरे बचपन की पसंदीदा लेखिका एनिड ब्लॉयटन की किताबों की भी नस्लवादी और सेक्सिस्ट कहकर जमकर आलोचना हुई है. आज एक व्यस्क के रूप में मैं अपने मां-बाप के घर में किसी कोने में पड़ी उन किताबों को जब देखती हूँ तो मुझे वो आरोप सही भी लगते हैं लेकिन क्या मैं उन्हें फेंक दूँ?
नहीं. उससे जुड़ी जो ख़ुशनुमा यादें हैं, वो अब मैं जो जानती हूँ उससे अछूती हैं.
लेकिन मैं उन किताबों को अपने परिवार में बच्चों को नहीं दूँगी. उनके पास अब कहीं अधिक बराबरी वाली दुनिया की कहानियाँ पढ़ने का अवसर है.
..
vkvora Male Age 75
Unmarried, Single, Alone, Atheist, Rationalist, Humanist.
http://vkvora.in
..
==
..
મારો પરીચય મારા શબ્દોમાં
==
મારું નામ વલ્લભજી કેશવજી વોરા છે. મીત્રો મને વીકે કે વીકેવોરા કહે છે. મારી ઉમર, 74 વર્ષ છે. કચ્છમાં મારા ગામ નારાણપુરમાં પ્રાથમીક શાળામાં ધોરણ છ સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. એના પછી બાજુના ડુમરા ગામમાં પ્રાથમીક શાળા અને સરકારી હાઈસ્કુલમાં મેટ્રીક સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. સતત છ વર્ષ મુંબઈમાં ભણ્યા પછી મને લાગ્યું કે હવે જીંદગીભર વીધ્યાર્થી રહેવું. હાલ મારો વષવાટ મુંબઈમાં છે
એપ્રીલ ૨૦૦૬માં પ્રાચીન મહાનગર ધોળાવીરાની મુલાકાત પછી ઈન્ટરનેટ ઉપર સર્ચ કરતાં વિકિપીડિયાની ખબર પડી અને એનો નિયમિત અભ્યાસ કરું છું. જોકે બ્રહ્માંડના અભ્યાસમાં હજી હું બીજા ધોરણનો ટાબરીયો છું. બાળપોથીનો જ અભ્યાસ કરું છું.
ઉંજાં જોડણી સમર્થક છું એટલે ર્હસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ વધુ વપરાશ કરું છું.
મારા મોબાઈલ નંબર ૯૮૨૦૦ ૮૬૮૧૩ છે અને ઈમેલ આઈ.ડી. email ID : vkvora2001@yahoo.co.in છે.
http://vkvora.in
..
..
Tuesday, 29 September 2020
एमनेस्टी इंटरनेशल ने भारत में काम क्यों समेटा?
from BBC Hindi
...
...
https://www.bbc.com/hindi/india-54336302
...
...
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारत में अपना काम बंद करने की घोषणा की है. उसने ये फ़ैसला हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संस्था के खातों को फ़्रीज़ करने के बाद किया है.
ईडी ने सीबीआई की ओर से पिछले साल दर्ज एक एफ़आईआर के बाद अलग से जाँच शुरू की थी.
एमनेस्टी पर विदेशी चंदा लेने के बारे में बने क़ानून एफ़सीआरए के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था.
एमनेस्टी ने एक बयान में अपना काम बंद करने के लिए "सरकार की बदले की कार्रवाई" को ज़िम्मेदार बताया है.
..
..
भारत सरकार ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
..
..
एमनेस्टी ने अपने बयान में कहा है, "10 सितंबर को एमनेस्टी इंटरनेशल इंडिया को पता चला कि ईडी ने उसके सारे बैंक खातों को फ़्रीज़ कर दिया है, जिससे मानवाधिकार संस्था के अधिकतर काम ठप हो गए हैं."
...
...
उसने आगे लिखा है, "ये मानवाधिकार संगठनों के ख़िलाफ़ भारत सरकार की ओर से बेबुनियाद और ख़ास मक़सद से लगाए गए आरोपों के आधार पर चलाए जा रहे अभियान की एक ताज़ा कड़ी है."
FCRA: मोदी सरकार ने छह सालों में क्या NGO के लिए एक मुश्किल दौर बनाया है?
एमनेस्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी रजत खोसला ने बीबीसी से कहा, "हम भारत में एक अभूतपूर्व परिस्थिति का सामना कर रहे हैं. हमें सरकार की ओर से एक व्यवस्थित तरीक़े से लगातार हमलों, दादागिरी और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ये केवल इसलिए हो रहा है कि हम मानवाधिकार से जुड़े काम कर रहे हैं और सरकार हमारे उठाए सवालों का जवाब नहीं देना चाह रही है, वो चाहे दिल्ली दंगों को लेकर हमारी पड़ताल हो या जम्मू-कश्मीर में लोगों की आवाज़ों को ख़ामोश करना."
सरकार पर उठाए थे सवाल
एमनेस्टी ने पिछले महीने एक रिपोर्ट में कहा था कि फ़रवरी में दिल्ली में हुए दंगों में मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ था.
दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट का खंडन करते हुए अख़बार द हिंदू से कहा था कि एमनेस्टी की रिपोर्ट "एकतरफ़ा, पक्षपाती और विद्वेषपूर्ण" है.
इस साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को ख़त्म किए जाने के एक साल पूरा होने पर एमनेस्टी ने हिरासत में रखे गए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को रिहा किए जाने और सामान्य इंटरनेट सेवा बहाल करने की माँग की थी.
...
...
2019 में एमनेस्टी ने अमरीका में विदेश मामलों की एक समिति के सामने दक्षिण एशिया में मानवाधिकारों की स्थिति पर सुनवाई के दौरान कश्मीर के बारे में अपनी पड़ताल को पेश किया था.
एमनेस्टी बार-बार ये कहते हुए सरकार की आलोचना करती रही है कि भारत में असंतोष का दमन किया जा रहा है.
2016 के अगस्त में, एमनेस्टी इंडिया के ख़िलाफ़ ये आरोप लगाते हुए देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था कि उसके एक कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगे. तीन साल बाद, एक अदालत ने इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया था.
2018 के अक्तूबर में एमनेस्टी के बेंगलुरू स्थित दफ़्तरों पर ईडी ने छापा मारा था. तब भी उसके खाते फ़्रीज़ कर दिए गए थे, लेकिन एमनेस्टी ने कहा कि अदालत के हस्तक्षेप के बाद उसे खाते से लेन-देन की मंज़ूरी मिल गई.
फिर 2019 में संस्था के अनुसार उसके दर्जनों चंदा देने वालों को इनकम टैक्स विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया. इसी साल उसके दफ़्तरों पर फिर छापे पड़े, लेकिन इस बार ये छापे सीबीआई ने मारे.
एमनेस्टी इंटरनेशनल को इससे पहले कांग्रेस की अगुआई वाली गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भी मुश्किल हुई थी.
2009 में भी उसने भारत में अपना काम स्थगित कर दिया था. तब संस्था का कहना था कि विदेशों से चंदा लेने के लिए उसका लाइसेंस बार-बार रद्द किया जा रहा था.
..
..
..
..
विदेशी चंदा
भारत में पिछले कई सालों से विदेशी चंदा लेने को लेकर बने नियमों को सख़्त किया जाता रहा है और हज़ारों ग़ैर-सरकारी संगठनों पर विदेशों से चंदा लेने पर पाबंदी लगाई गई है.
मौजूदा मोदी सरकार ने पहले कहा था कि एमनेस्टी के ख़िलाफ़ विदेशी चंदा लेने के क़ानून का उल्लंघन करने के संदेह में जाँच की जा रही है.
एमनेस्टी के अधिकारी रजत खोसला कहते हैं, "ये सफ़ेद झूठ है. एमनेस्टी इंडिया ने सभी घरेलू और क़ानूनी शर्तों का पालन किया है."
उन्होंने कहा, "ऐसे क़दमों से भारत अच्छे देशों के समूह से अलग दिखता है. हम 70 से ज़्यादा देशों में काम कर रहे हैं, और इससे पहले किसी और देश में अगर हमने काम बंद किया है तो वो 2016 में रूस में किया था. "
"मुझे उम्मीद है दुनिया भर में लोग इसे ध्यान से देखेंगे. हम ये फ़ैसला बहुत ही बोझिल दिल से और क्षुब्ध और दुखी होते हुए कर रहे हैं."
एमनेस्टी ने कहा है कि वो भारत में अपने मुक़दमों को लड़ना जारी रखेगी.
...
....
....
...
From BBC Hindi
..
vkvora Male Age 75
Unmarried, Single, Alone, Atheist, Rationalist, Humanist.
http://vkvora.in
..
==
..
મારો પરીચય મારા શબ્દોમાં
==
મારું નામ વલ્લભજી કેશવજી વોરા છે. મીત્રો મને વીકે કે વીકેવોરા કહે છે. મારી ઉમર, 74 વર્ષ છે. કચ્છમાં મારા ગામ નારાણપુરમાં પ્રાથમીક શાળામાં ધોરણ છ સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. એના પછી બાજુના ડુમરા ગામમાં પ્રાથમીક શાળા અને સરકારી હાઈસ્કુલમાં મેટ્રીક સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. સતત છ વર્ષ મુંબઈમાં ભણ્યા પછી મને લાગ્યું કે હવે જીંદગીભર વીધ્યાર્થી રહેવું. હાલ મારો વષવાટ મુંબઈમાં છે
એપ્રીલ ૨૦૦૬માં પ્રાચીન મહાનગર ધોળાવીરાની મુલાકાત પછી ઈન્ટરનેટ ઉપર સર્ચ કરતાં વિકિપીડિયાની ખબર પડી અને એનો નિયમિત અભ્યાસ કરું છું. જોકે બ્રહ્માંડના અભ્યાસમાં હજી હું બીજા ધોરણનો ટાબરીયો છું. બાળપોથીનો જ અભ્યાસ કરું છું.
ઉંજાં જોડણી સમર્થક છું એટલે ર્હસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ વધુ વપરાશ કરું છું.
મારા મોબાઈલ નંબર ૯૮૨૦૦ ૮૬૮૧૩ છે અને ઈમેલ આઈ.ડી. email ID : vkvora2001@yahoo.co.in છે.
http://vkvora.in
..
..
Thursday, 24 September 2020
कोरोना वायरस के कारण चार सांसदों और कई विधायकों की गई जान
https://www.bbc.com/hindi/india-54276634
From BBC Hindi
कोरोना वायरस के कारण बुधवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स में निधन हो गया. 11 सितंबर को कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. सुरेश अंगड़ी 65 साल के थे. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब तक कोरोना वायरस के कारण गुरुवार सुबह तक 91,149 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,732,519 लोग वायरस से संक्रमित हैं. इनमें से 9,66,382 एक्टिव मामले हैं. सुरेश अंगड़ी की तरह कोरोना वायरस ने कई जनप्रतिनिधियों की जान ली है. पूर्व राष्ट्रपति, चार सांसद और कई विधायक इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.
इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का है. वो सेना के आर एंड आर अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे जहां वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए.
संक्रमण के चलते उनकी हालत और बिगड़ गई और 31 अगस्त को उनकी मौत हो गई.
16 सिंतबर को आंध्र प्रदेश में तिरुपति से सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद की चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी.
बल्ली दुर्गा प्रसाद युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी से थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था. 64 साल के दुर्गा प्रसाद नेल्लूर में गुडुर से विधायक रह चुके थे.
इसी दौरान राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का भी कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया. अशोक गस्ती बीजेपी के कर्नाटक से सांसद थे.
अशोक गस्ती हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए थे और वह एक बार भी संसद नहीं पहुंचे थे. 55 साल के अशोक गस्ती को मल्टी ऑर्गन फ़ेलियर की दिक़्क़त हो गई थी और वो लाइफ़ सपोर्ट पर थे.
इससे पहले 28 अगस्त को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार चल बसे थे.
70 साल के वसंतकुमार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते 10 अगस्त को चेन्नई में भर्ती कराया गया था.
इसके अलावा यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में कई विधायकों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है.
उत्तर प्रदेश में एक महीने में ही दो मंत्रियों की जान चली गई.
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी. कमल रानी वरुण यूपी की तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं.
उनके बाद क्रिकेटर से नेता बने नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान भी कोरोना वायरस के कारण जान गंवा बैठे. चेतन चौहान को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था क्योंकि वायरस के चलते उनकी किडनी में समस्या आ गई थी.
इसी दौरन मध्य प्रदेश से कांग्रेसी विधायक गोवर्धन डांगी की 15 सितंबर को कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी. गोवर्धन डांगी राजगढ़ में ब्यावरा से विधायक थे.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक समरेश दास और पार्टी में उनके सहकर्मी तमोनाश घोष की भी कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी.
पूर्वी मिदनापुर में एगरा से विधायक समरेश दास 76 साल के थे और उन्हें किडनी संबंधी दिक़्क़त हो गई थी.
60 साल के तमोनाश घोष दक्षिण 24 परगना ज़िले में फाल्टा से विधायक थे.
वहीं, तमिलनाडु में डीएमके नेता जे अंबाझगन की जून में कोरोना वायरस के कारण जान चली गई थी. अंबाझगन चेपुक-तिरुवल्लीकेनी से विधायक थे.
इसके अलावा लेह से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री पी नामग्याल की भी जून में मौत हो गई. वो मौत के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. 83 साल के पी नामग्याल राजीव गांधी सरकार में मंत्री रहे थे.
इसी महीने महाराष्ट्र के सांसद हरिभाऊ जावले भी कोरोना वायरस के कारण चल बसे. पुणे में पंढारपुर से पाँच बार विधायक रहे सुधारक परिचारक की भी अगस्त में कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गई.
76 साल के सीपीआईएम नेता श्यामल चक्रबर्ती की भी कोविड-19 के चलते मौत हो गई. वह परिवहन मंत्री रह चुके हैं.
गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे लेकिन इलाज़ के बाद वो ठीक हो गए थे.
गृह मंत्री अमति शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एंड राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, आप विधायक आतिशी मार्लेना और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यू मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. लेकिन इन सभी नेताओं ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौटे.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुधवार की रात एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना पॉज़िटिव हैं और उनका इलाज़ चल रहा है.
इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को भी जून में कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था. हालांकि, वो कोरोना से ठीक हो गए थे लेकिन, कई और परेशानियों के चलते 13 सितंबर को उनका निधन हो गया.
..
vkvora Male Age 75
Unmarried, Single, Alone, Atheist, Rationalist, Humanist.
http://vkvora.in
..
==
..
મારો પરીચય મારા શબ્દોમાં
==
મારું નામ વલ્લભજી કેશવજી વોરા છે. મીત્રો મને વીકે કે વીકેવોરા કહે છે. મારી ઉમર, 74 વર્ષ છે. કચ્છમાં મારા ગામ નારાણપુરમાં પ્રાથમીક શાળામાં ધોરણ છ સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. એના પછી બાજુના ડુમરા ગામમાં પ્રાથમીક શાળા અને સરકારી હાઈસ્કુલમાં મેટ્રીક સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. સતત છ વર્ષ મુંબઈમાં ભણ્યા પછી મને લાગ્યું કે હવે જીંદગીભર વીધ્યાર્થી રહેવું. હાલ મારો વષવાટ મુંબઈમાં છે
એપ્રીલ ૨૦૦૬માં પ્રાચીન મહાનગર ધોળાવીરાની મુલાકાત પછી ઈન્ટરનેટ ઉપર સર્ચ કરતાં વિકિપીડિયાની ખબર પડી અને એનો નિયમિત અભ્યાસ કરું છું. જોકે બ્રહ્માંડના અભ્યાસમાં હજી હું બીજા ધોરણનો ટાબરીયો છું. બાળપોથીનો જ અભ્યાસ કરું છું.
ઉંજાં જોડણી સમર્થક છું એટલે ર્હસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ વધુ વપરાશ કરું છું.
મારા મોબાઈલ નંબર ૯૮૨૦૦ ૮૬૮૧૩ છે અને ઈમેલ આઈ.ડી. email ID : vkvora2001@yahoo.co.in છે.
http://vkvora.in
..
..
Thursday, 20 August 2020
From BBC.....स्वामीनाथन नटराजन बीबीसी वर्ल्ड सर्विस....
हाथी की सूंइमेज कॉपीरइटSANGITA IYER Image caption संगीता अय्यर कहती हैं जैसे ही उन्होंने हथिनी लक्ष्मी को देखा उन्हें उससे प्यार हो गया गुजरे सात सालों से संगीता अय्यर धर्म के नाम पर हाथियों के उत्पीड़न को ख़त्म करने के मिशन पर हैं. वे बीबीसी को बताती हैं, "किस तरह के ईश्वर अपनी ही बनाई गई चीज़ के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त कर सकता है? यह बेहद परेशान करने वाला है." केरल में पैदा हुईं और अब टोरोंटो रह रहीं अय्यर डॉक्युमेंट्री बनाती हैं. वे कहती हैं कि बहुत सारे दूसरे बच्चों की तरह से ही उन्हें भी हाथी देखना अच्छा लगता था. संगीता अय्यर कहती हैं, "जब मैं छोटी थी तो मैं हाथियों की परेड देखा करती थी और मुझे वो बहुत अच्छा लगता था." बाद में उन्हें पता चला कि समारोहों में इस्तेमाल होने वाले हाथियों को कितने दर्द से गुजरना पड़ता है.
..
vkvora Male Age 75
Unmarried, Single, Alone, Atheist, Rationalist, Humanist.
http://vkvora.in
..
==
..
મારો પરીચય મારા શબ્દોમાં
==
મારું નામ વલ્લભજી કેશવજી વોરા છે. મીત્રો મને વીકે કે વીકેવોરા કહે છે. મારી ઉમર, 74 વર્ષ છે. કચ્છમાં મારા ગામ નારાણપુરમાં પ્રાથમીક શાળામાં ધોરણ છ સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. એના પછી બાજુના ડુમરા ગામમાં પ્રાથમીક શાળા અને સરકારી હાઈસ્કુલમાં મેટ્રીક સુધી અભ્યાસ કરેલ છે. સતત છ વર્ષ મુંબઈમાં ભણ્યા પછી મને લાગ્યું કે હવે જીંદગીભર વીધ્યાર્થી રહેવું. હાલ મારો વષવાટ મુંબઈમાં છે
એપ્રીલ ૨૦૦૬માં પ્રાચીન મહાનગર ધોળાવીરાની મુલાકાત પછી ઈન્ટરનેટ ઉપર સર્ચ કરતાં વિકિપીડિયાની ખબર પડી અને એનો નિયમિત અભ્યાસ કરું છું. જોકે બ્રહ્માંડના અભ્યાસમાં હજી હું બીજા ધોરણનો ટાબરીયો છું. બાળપોથીનો જ અભ્યાસ કરું છું.
ઉંજાં જોડણી સમર્થક છું એટલે ર્હસ્વ ઉ અને દીર્ઘ ઈ વધુ વપરાશ કરું છું.
મારા મોબાઈલ નંબર ૯૮૨૦૦ ૮૬૮૧૩ છે અને ઈમેલ આઈ.ડી. email ID : vkvora2001@yahoo.co.in છે.
http://vkvora.in
..
..
यातना देकर हाथियों को मार देते हैं

Subscribe to:
Posts (Atom)